फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पेयजल लाइन की ठीक, भूस्खलन से फिर टूटी, दूसरे दिन भी नहीं आया पानी

Sat, 21 Sep 2024 06:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग के छह से अधिक मुहल्लों में दूसरे दिन भी नहीं आया पानी
संवाद न्यूज एंजेसी
कर्णप्रयाग। कालेश्वर लिफ्ट पंपिंग योजना उमट्टा के पास लाइन क्षतिग्रस्त होने से पिछले दो दिनों से नगर के छह से अधिक मोहल्लों में पेयजल संकट बना है। जल संस्थान की ओर से तीन टैंकरों की मदद से पानी की आपूर्ति की जा रही है लेकिन यह पूरा नहीं पड़ रहा है। वहीं जल संस्थान के फीटर ने पेयजल लाइन जोड़ दी थी लेकिन रात में भूस्खलन के कारण लाइन फिर टूट गई। पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण काम करने में दिक्कत आ रही है।
बृहस्पतिवार शाम को जंगल से गुजरने वाली कालेश्वर लिफ्ट पंपिंग योजना की लाइन भूस्खलन के कारण टूट गई थी जिस कारण नगर के गांधीनगर, शक्तिनगर, आईटीआई, राजनगर, प्रेमनगर, पुजारीगांव में पानी की आपूर्ति दो दिन से ठप पड़ी है। स्थानीय निवासी और अधिवक्ता जगदीश पुरोहित, प्रदीप सिंह, सुनील रावत और शिशुपाल लाल ने कहा कि हैंडपंप या अन्य जगहों से पानी लाना पड़ रहा है। वहीं जल संस्थान के अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि फीटर ने पेयजल लाइन काे शुक्रवार को ठीक कर दिया था लेकिन रात में भूस्खलन के कारण फिर से लाइन टूट गई। अब फिर से लाइन ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन पहाड़ी से लगातार भूस्खलन होने से काम करने में परेशानी हो रही है। जेई भी मौके पर तैनात हैं। फिलहाल प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों से पेयजल आपूर्ति करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने लाइन की अस्थायी मरम्मत कर सुचारु किया पानी
सड़क के मलबे से पेयजल लाइन, टैंक और स्रोत हुआ क्षतिग्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। चोपड़ा-गढ़ीधार मार्ग के मलबे से तल्लानागपुर क्षेत्र के मदोला गांव की पेयजल, टैंक व स्रोत क्षतिग्रस्त हो गया। ऐसे में गांव में तीन दिन से पेयजल सप्लाई ठप है। ग्रामीण बरसाती स्रोत के पानी से अपनी जरूरत पूरी कर रहे हैं। शिकायत के बाद भी जब संस्थान ने लाइन ठीक नहीं की तो ग्रामीणों ने खुद की लाइन अस्थायी मरम्मत कर आपूर्ति सुचारु की। ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था से क्षतिग्रस्त पेयजल योजना की मरम्मत की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीण सत्यपाल सिंह नेगी, पूर्व प्रधान बीरेंद्र सिंह नेगी, भगत सिंह, नागेंद्र सिंह, नीरज सिंह आदि ने कहा कि पिछले कई दिनों से चोपड़ा-गढ़ीधार मार्ग का सुधारीकरण कार्य चल रहा है। कार्यदायी संस्था के ठेकेदार की ओर से मार्ग का मलबा गदेरे में उड़ेला जा रहा है जिससे मदोला गांव की पेयजल लाइन, टैंक व स्रोत क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि तीन दिन से गांव में पेयजल सप्लाई ठप है जिस कारण उन्हें दिक्कतें हो रही हैं। मवेशियों के लिए पानी जुटाना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने शनिवार को पेयजल योजना के स्रोत, टैंक से लेकर टूटी पेयजल लाइन की अस्थायी मरम्मत कर गांव तक पानी की सप्लाई शुरू कराई। उन्होंने पीएमजीएसवाई और जल संस्थान से पेयजल योजना की मरम्मत और संरक्षण के लिए त्वरित कार्रवाई की मांग भी की।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें