फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने किया गौचर हवाई पट्टी का निरीक्षण

विज्ञापन
गौचर में हवाई पट्टी का निरीक्षण करते डीएम और एसपी। - फोटो : KARNPRYAG
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच नवंबर को प्रस्तावित केदारनाथ दौरे को लेकर चमोली प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। मौसम की खराबी या अन्य कारणों से गौचर में संभावित इमरजेंसी लैंडिंग की वैकल्पिक व्यवस्थाओं को लेकर शनिवार को डीएम हिमांशु खुराना एवं एसपी यशवंत चौहान ने संबधित अधिकारियों के साथ गौचर हवाई पट्टी पर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

डीएम ने गौचर में हवाई पट्टी, सेफ हाउस, यातायात, सुरक्षा, सफाई और ठहरने की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। साथ ही प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान हवाई पट्टी से लेकर आईटीबीपी कैंप तक यातायात व सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने पर चर्चा की। निरीक्षण के दौरान एसडीएम संतोष कुमार पांडेय, वरिष्ठ सर्जन डा. राजीव शर्मा, एनएचआईडीसीएल के जीएम संदीप कार्की, ईई लोनिवि सुनील बिजलवाण, ईई जल संस्थान मुकेश कुमार और थाना प्रभारी राकेश गुर्साइं आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें