फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा शुरू कराने के लिए दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
चारधाम यात्रा शुरू कराने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने बदरीनाथ धाम में साकेत चौराहे पर चौथे दिन भी धरना दिया। उन्होंने कहा कि जब तक यात्रा शुरू नहीं हो जाती वह धरना जारी रखेंगे।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा शुरू कराने को लेकर स्थानीय लोगों के साथ ही बदरीनाथ मंदिर से जुड़े तीर्थपुरोहित और हकहकूकधारी आंदोलन कर रहे हैं। इसी क्रम में चार दिनों से साकेत चौराहे पर धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि सरकार ने हर जगह पर आवाजाही खोल दी है। पर्यटन स्थलों से लेकर स्कूल कॉलेज खोले जा चुके हैं। बाजार पहले ही खुल चुके हैं, लेकिन चारधाम यात्रा को अभी तक नहीं खोला गया है। कहा कि यात्रा शुरू न होने से लोगों का रोजगार दो साल से चौपट है। छोटे-बड़े कारोबारी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। सोमवार को धरने पर नवनीत मेहता, आशीष कन्नी, आलोक मेहता, भक्त दर्शन, चंद्र कुंवर और ऋषभ कन्नी आदि बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें