फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badrinath Dham: अचानक लापता हुआ महाराष्ट्र का अल्जाइमर से पीड़ित श्रद्धालु, नहीं लगा कोई सुराग

Sun, 29 Sep 2024 06:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ

सार

डॉ. आनंद अल्जाइमर बीमारी से पीड़ित हैं। उनके मोबाइल की अंतिम लोकेशन शुक्रवार सुबह नौ बजे बदरीनाथ मंदिर के आसपास मिली, लेकिन उनका कुछ पता नहीं लगा।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के लिए महाराष्ट्र से आया एक श्रद्धालु शुक्रवार को अचानक लापता हो गया। तब से श्रद्धालु का कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा है। बदरीनाथ थाने में शुक्रवार को डॉ. देवेंद्र विश्वनाथ इंडी पुत्र विश्वनाथ बस्तर निवासी मालगे अपार्टमेंट सोलापुर महाराष्ट्र ने सूचना दी कि उसका भाई डॉ. आनंद कुमार विश्वनाथ इंडी बदरीनाथ में मंदिर के दर्शन करने के दौरान लापता हो गया है। पुलिस ने मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्र में एनाउसमेंट कराया, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

विज्ञापन


Uttarakhand : द्रोणागिरी ट्रैक पर गए केरल के पर्यटक की मौत, बदरीनाथ धाम दर्शन को आए कोलकाता के युवक की मृत्यु
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार डॉ. आनंद कुमार के मोबाइल की अंतिम लोकेशन शुक्रवार सुबह नौ बजे बदरीनाथ मंदिर के आसपास मिली है। परिजनों ने बताया कि लापता डॉ. आनंद अल्जाइमर बीमारी से पीड़ित हैं। बदरीनाथ थाना प्रभारी नवनीत भंडारी ने बताया कि लापता श्रद्धालु की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें