फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रा शुरू करने के लिए पांडुकेश्वर के लोगों का प्रदर्शन

विज्ञापन
पांडुकेश्वर में चारधाम यात्रा शुरू करने की मांग पर प्रदर्शन करते स्थानीय लोग। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
चारधाम के साथ ही हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा शुरू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर पांडुकेश्वर के लोगों ने सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सभी पर्यटक और धार्मिक स्थलों को खोल दिया गया है, लेकिन चारधाम व हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा का संचालन रोक दिया गया है, जिससे स्थानीय व्यापारियों व हक-हकूकधारियों की आजीविका ठप पड़ गई है। वहीं, बदरीश संघर्ष समिति ने इस संबंध में एसडीएम जोशीमठ के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

पांडुकेश्वर में बदरीनाथ चेक पोस्ट के पास स्थानीय लोगों ने जसवीर मेहता के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हक-हकूकधारियों ने कहा कि बदरीनाथ में तुलसी का कारोबार ठप पड़ रहा है। दुकानें भी दो सालों से बंद पड़ी हैं। सरकार को कोविड गाइडलाइन के तहत यात्रा का संचालन कर देना चाहिए। साथ ही उन्होंने दो वर्षों के बिजली और पानी के बिल माफ करने, बैंकों से लिए ऋण का ब्याज माफ करने, रियायती दरों पर बैंकों से ऋण की सुविधा उपलब्ध कराने और स्थानीय व्यवसायियों को आजीविका चलाने के लिए प्रति परिवार एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई। इस मौके पर महिला मंगल दल अध्यक्ष मनोरमा मेहता, सरला भंडारी, रचना, बलमाला, स्मिता, अभिषेक पंवार, जसवीर मेहता, रामनारायण, राजेश मेहता, गौरव चौधरी, अनूप भंडारी और प्रेम भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें