पोखरी। पांच करोड़ तक की निविदा सिंगल विंडो से कराने समेत 19 सूत्री मांगों को लेकर स्थानीय ठेकेदारों ने लोनिवि कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर 10 करोड़ तक के निर्माण कार्य उत्तराखंड के मूल निवासी ठेकेदारों से कराने की मांग भी उठाई।
नागभूमि ठेकेदार संगठन पोखरी के बैनर तले सोमवार को स्थानीय ठेकेदारों ने लोनिवि कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने कार्य के प्रथम व द्वितीय चरण की निविदा संयुक्त रूप से जारी करने, केंद्र व राज्य सरकार के बजट वाले 80 प्रतिशत तक निर्माण कार्य उत्तराखंड के ठेकेदारों से कराने, बड़े कार्यों को छोटे कार्यों में बदलने का अधिकार अधिशासी अभियंता को देने, सभी का बीमा कराने, अधिक बारिश, आपदा, बहाव, भू-कटाव आदि से क्षतिग्रस्त कार्यों को आपदा के अंतर्गत समायोजित करने आदि की मांग भी की। प्रदर्शन करने वालों में महावीर बासखंडी, विजयपाल सिंह, जगदीश भट्ट, सत्येंद्र नेगी, इंद्र प्रकाश, जगमोहन बत्र्वाल और रणवीर भंडारी आदि शामिल रहे।