फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाला युवक देर रात बिजनौर से गिरफ्तार, नंदप्रयाग बाजार आज भी बंद

Mon, 02 Sep 2024 01:17 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

उत्तराखंड में चमोली जिले के नंदानगर में नाबालिग लड़की से अश्लील हरकत करने को लेकर हंगामा हो गया था। देर रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
नंदानगर में बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में चमोली जिले के नंदानगर (घाट) में नाबालिग लड़की से अश्लील हरकत करने वाला युवक आरिफ पुलिस ने देर रात बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवक के अन्य संभावित ठिकानों पर भी दबिश दी, जिसके लिए इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद ली।

विज्ञापन


इसके बाद युवक को बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे चमोली लाया जा रहा है। पहले उसका मेडिकल कराया जाएगा। मामले को लेकर नंदानगर बाजार आज भी बंद है। नगर में शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

उत्तराखंड में चमोली जिले के नंदानगर (घाट) में नाबालिग लड़की से अश्लील हरकत करने को लेकर हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि अश्लील हरकत करने वाला आरोपी दूसरे समुदाय का है। वह नाई का काम करता है।
विज्ञापन


Chamoli: गैरसैंण में महारैली...मूल निवास और भू-कानून को लेकर गरजे हजारों लोग, जमकर की नारेबाजी और प्रदर्शन
विज्ञापन


जिसके चलते आक्रोशित लोगों और व्यापारियों ने नगर में जुलूस निकाला। साथ ही कई दुकानों में तोड़फोड़ की। घटना के बाद से लोगों में भारी आक्रोश है। वहीं, मामले को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात है। एसपी सर्वेश पंवार मौके पर पहुंचे हैं। घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें