फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बदरीनाथ धाम में मनाया दीपोत्सव

Mon, 22 Jan 2024 11:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ/उत्तरकाशी। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर बदरीनाथ धाम में घी के दीये जलाए गए। वहीं गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के शीतकालीन पड़ावों में भी विशेष पूजा अर्चना की गई। बदरीनाथ धाम, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट शीतकाल के लिए बंद हैं।

प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर बीकेटीसी के कर्मचारियों और सुरक्षा में तैनात आईटीबीपी के जवानों ने बदरीनाथ धाम में घी के दीये जलाकर दीपोत्सव मनाया। इसके अलावा धाम में कुटिया व गुफाओं में साधनारत साधु-संतों ने भी दीप जलाकर उत्साह मनाया। इधर, मां गंगा के शीतकालीन पड़ाव मुखबा में विशेष पूजा अर्चना कर विश्व कल्याण की कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि मां यमुना के शीतकालीन पड़ाव खरशाली में प्रात: विशेष हवन पूजन, राम रक्षा स्रोत पाठ के साथ भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान हरीश सेमवाल, पुरुषोत्तम उनियाल, अरुण उनियाल, नरेश उनियाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें