कर्णप्रयाग के उमा देवी मंदिर में दीपोत्सव मनाते भक्त। संवाद।
कर्णप्रयाग। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान उमा देवी मंदिर में 500 दीये जलाकर दीपोत्सव मनाया गया। इस दौरान भक्तों ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। यह मंदिर ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर कर्णप्रयाग में है।