फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: टेंट में सो रहे मजदूरों पर गिरा मलबा, एक की मौत एक घायल

Tue, 16 Jul 2024 05:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

दो मजदूरों ने भागकर बचाई जान, बदरीनाथ हाईवे पर मारवाड़ी पुल के पास हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी
जोशीमठ। बदरीनाथ हाईवे पर मारवाड़ी पुल के पास टेंट में सो रहे मजदूरों पर मलबा आ गिरा। मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। दो मजदूरों ने भागकर जान बचाई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर इन दिनों चौड़ीकरण का काम चल रहा है और मजदूर काम में जुटे हैं। सोमवार रात को मारवाड़ी पुल के पास नेपाली मजदूर अस्थायी टेंट में सो रहे थे। तभी यहां पहाड़ी से मलबा आ गिरा और दो मजदूर दब गए जबकि दो ने भागकर जान बचाई। रात करीब डेढ़ बजे जोशीमठ कोतवाली को दुर्घटना की सूचना मिली। तुरंत एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और मलबे में दबे दोनों नेपाली मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला। कोतवाल जोशीमठ राकेश भट्ट ने बताया कि गम बहादुर (35) निवासी सुरखेत नेपाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दिनेश बहादुर (25) निवासी ग्राम कालिकोट नेपाल घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें