फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस लोगों से हुई पूछताछ

Fri, 23 Jan 2015 09:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
हालांकि घटनास्थल पर मृतक के जूतों और पत्थरों पर खून के निशान मिलने से पुलिस जल्द ही हत्यारों तक पहुंचने का दावा कर रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को भी पुलिस ने 10 लोगों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष देवराज शर्मा के मुताबिक अब तक की पड़ताल में यह बात सामने आ रही है कि हत्यारों ने हरि प्रसाद को सड़क से नीचे पत्थरों में फेंका होगा। इस वजह से हरि प्रसाद के जूते यहां छूट गए थे।

चोरी की रिपोर्ट में नामजद लोगों से भी पूछताछ
हरि प्रसाद ने सहकारी समिति से फरवरी 2014 में करीब 60 हजार का ऋण लिया था, लेकिन उसी दिन यह धनराशि गायब हो गई। हरि प्रसाद ने मामले में कुछ लोगों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 12 जनवरी 2015 को मृतक व्यापारी हरि प्रसाद की दुकान की अलमारी से ही 56 हजार रुपये बरामद हुए। एसओ देवराज शर्मा का कहना है कि बरामद 56 हजार रुपये  पॉलीथिन में बंद थे और इनमें धूल जमीं थी।

इससे प्रतीत होता है कि हरि प्रसाद इन पैसों को अलमारी में रखकर भूल गया होगा। अब पुलिस चोरी की रिपोर्ट में नामजद लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें