फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी के आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गौचर। व्यापारियों से सामान खरीदने के बाद चेक थमाकर धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कर्णप्रयाग की अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। आरोपी खुद को सेना का जवान बता रहा था।
विज्ञापन

गौचर पुलिस चौकी प्रभारी आशीष रवियान ने बताया कि गौचर निवासी सुनील मिश्रा ने सोमवार को कर्णप्रयाग थाने में तहरीर दी थी कि गौचर और कर्णप्रयाग क्षेत्र में कई दिनों से एक व्यक्ति दुकानों से सामान खरीद रहा है और कैश के बदले चेक दे रहा था। वह खुद को सेना का जवान बता रहा था। जब दुकानदार चेक लेकर बैंक पहुंचे तो वह बाउंस हो गया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर किया। इसके बाद आरोपी अनिल सिंह नेगी निवासी नलडुंग्रा (पोखरी) को भट्टनगर-पोखरी मोटर मार्ग से गिरफ्तार किया। चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी पनाई गांव में किराए पर रह रहा था और अब तक 15-20 लोगों से ठगी कर चुका है। कर्णप्रयाग की अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें