फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की टीम रातभर होटलों में की छामापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दंपती हत्याकांड : गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर जिले में पहुंची पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र की बरवां फहीम राइस मिल मालिक विश्वनाथ एवं उनकी पत्नी लालती देवी की हत्या के दूसरे दिन बुधवार को भी पुलिस के हाथ खाली रहे। संदेश के आधार पर बेटे सतीश को कसूरवार मानकर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं।
पुलिस ने मंगलवार की रात में ही गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर जिले के होटलों में छापेमारी की, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। पुलिस की जांच फिलहाल फरार सतीश पर ही टिकी है। उसका मानना है कि उसके पकड़े जाने के बाद ही इस घटना का पर्दाफाश हो सकेगा। हालांकि जिस कमरे में दंपती की लाश मिली वहां के हालात बयां कर रहे थे कि इस वारदात में कई लोगों का हाथ है। विश्वनाथ के दोनों पैरों पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। उनका सिर भी बुरी तरह से कुचल दिया गया था। पत्नी लालती देवी के हाथ पर चोट के निशान थे और उनकी जीभ भी कटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर कोतवाल रामदवन मौर्य ने बताया कि पुलिस की तीन टीमें जांच में लगी हैं। बेटे की गिरफ्तारी के बाद पूरी घटना साफ हो जाएगी। तभी यह भी पता चल पाएगा कि इस वारदात में कौन-कौन लोग शामिल थे। पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है। सभी जरूरी बिंदुओं पर जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें