बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन क्षेत्र पाताल गंगा में एक वर्ष पूर्व निर्मित 150 मीटर लंबी सुरंग पर दरारें पड़ गई हैं। एनएच की ओर से सुरंग का सुधारीकरण कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
पाताल गंगा में भूस्खलन रोकने के लिए एनएच ने वर्ष 2020 में सुरंग का निर्माण किया था। यहां चट्टान के बाहर से (सिमेंट से) सुरंग का निर्माण किया गया है। बीते दिनों हुई बारिश से सुरंग के शुरुआत में ही पाताल गंगा साइट पर दरारें पड़ गई हैं, जिससे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही भी खतरनाक हो गई है। हालांकि एनएच ने दरारों को भरने का काम शुरू कर दिया है। संवाद