फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द पूरा हो जाएगा नृसिंह मंदिर-बदरीनाथ बाईपास मार्ग का निर्माण

विज्ञापन
जोशीमठ में बाईपास मार्ग बनकर तैयार, जाम से मिलेगी लोगों को निजात। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
भारी बारिश के दौरान बीते एक अक्तूबर को ध्वस्त हुआ नृसिंह मंदिर-बदरीनाथ बाईपास मार्ग का निर्माण प्रगति पर है। रविवार से इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो जाएगी, जिससे जोशीमठ बाजार को जाम से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

नृसिंह मंदिर बाईपास मार्ग करीब 40 मीटर तक ध्वस्त होने से वाहनों की आवाजाही जोशीमठ नगर से कराई जा रही थी। डेढ़ माह तक मार्ग बंद होने से यहां बार-बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को भी बार-बार जाम का सामना करना पड़ा। लोक निर्माण विभाग ने अब बाईपास मार्ग का अधिकांश कार्य पूरा कर लिया है। शनिवार को मार्ग पर मिट्टी और पत्थरों का भरान किया गया। लोनिवि के अधीक्षण अभियंता मुकेश परमार ने बताया कि जल्द ही बाईपास मार्ग का डामरीकरण कार्य भी कर दिया जाएगा, जिससे वाहनों की आवाजाही सुगम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें