फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकाधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें : महेंद्र भट्ट

Fri, 23 Aug 2024 07:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। भाजपा का सदस्यता अभियान चमोली जिले के कर्णप्रयाग से शुरू हुआ। इस दौरान ब्लाॅक सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने के टिप्स दिए गए। राज्यसभा सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व महेंद्र भट्ट ने कहा कि लोग विश्व की सबसे बड़ी पार्टी से जुड़ने के लिए उत्सुक हैं जिसके लिए पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे और सदस्यता अभियान चलाकर अधिकाधिक लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे।
विज्ञापन

ब्लाॅक सभागार में जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी की अध्यक्षता में कार्यशाला हुई। पौड़ी के पूर्व विधायक मुकेश कोहली ने भी कई जानकारी दी। इस दौरान लाभार्थी संपर्क अभियान में कर्णप्रयाग ग्रामीण मंडल के प्रदेश में पहले स्थान पर रहने पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विक्रम मिंगवाल का सम्मान किया गया। कार्यशाला में जिला प्रभारी कुंदन परिहार, जिला महामंत्री कुलदीप वर्मा एवं एवं राकेश जोशी, ब्लॉक प्रमुख चंद्रेश्वरी रावत, पूर्व पालिका अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी जोशी, नगर मंडल अध्यक्ष सुभाष चमोली, अरुण मैठाणी, हेमंत सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें