फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: भूस्खलन से जीआईसी गोदली की नींव हुई खोखली

Fri, 23 Aug 2024 06:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

विद्यालय के कुछ सुरक्षित कमरों में ही चल रहीं कक्षाएं
भूस्खलन का दायरा बढ़ा, पाटी गांव में आंगन तक आई दरारें
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी। दो साल से राजकीय इंटर कॉलेज गोदली के नीचे भूस्खलन हो रहा है जिससे अब विद्यालय के मुख्य भवन की नींव खोखली हो गई है। विद्यालय के कुछ सुरक्षित कमरों में कक्षाएं चल रही हैं। मगर यहां सुरक्षात्मक कार्य नहीं होने से भूस्खलन लगातार बढ़ रहा है। इससे पूरे विद्यालय परिसर खतरे में आ गया है। वहीं यहां का भूस्खलन पाटी गांव में मकानों के आंगन तक जा पहुंचा है। यहां आंगन में दरारें पड़ने लगी हैं।
विज्ञापन

जीआईसी गोदली के नीचे पीएमजीएसवाई की ओर से कलसीर-गोदली-नौली-कुंजड़ी मार्ग के लिए हिल कटिंग की गई। हिल कटिंग के साथ ही यहां पर भूस्खलन भी शुरू हो गया था। जनप्रतिनिधियों व अभिभावकों ने वहां पर सुरक्षात्मक कार्य करने की मांग उठाई थी लेकिन तब प्रशासन ने इसे अनसुना कर दिया जिससे भूस्खलन बढ़ता गया और पिछले साल जीआईसी गोदली के मुख्य भवन तक पहुंच गया। तब इसके पांच कमरे निष्प्रयोजित घोषित कर दिए थे। अब विद्यालय के करीब चार टिन शेड वाले कमरों में कक्षाएं चल रही हैं। पाटी गांव के बचन सिंह नेगी, जय सिंह, त्रिलोक सिंह, भरत सिंह प्रवल सिंह, शिशुपाल सिंह, रवींद्र सिंह ने कहा कि भू-धंसाव को देखते हुए पिछले साल ही घरों को छोड़ दिया था। मगर अब यह मकानों तक जा पहुंचा है। वहीं अभिभावकों व जनप्रतिनिधियों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर विद्यालय में सुरक्षात्मक कार्य कराने की मांग की। ज्ञापन भेजने वालों में पाटी जखमाला के प्रधान प्रेम सिंह नेगी, नेल के प्रधान संजय रमोला, नौली के प्रधान सत्येंद्र सिंह, गुणम के प्रधान सज्जन सिंह नेगी, मसोली के प्रधान देवेंद्र लाल, कलसीर की प्रधान मीना राणा सहित अन्य ग्राम प्रधान, अभिभावक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें