फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग के कार्य जल्द करें पूरा : डीएम

Wed, 03 Apr 2024 08:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बुधवार को हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर संचालित कार्यों और यात्रा व्यवस्था की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग के कार्यों जल्द से जल्द पूरा करने, बर्फ हटाने के बाद भ्यूंडार से हेमकुंड तक मोड सुधारीकरण और रेलिंग लगाने का शेष कार्य यात्रा सीजन से पहले पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने लोनिवि को पुलना से भ्यूंडार तक के कार्यों में तेजी लाने, भ्यूंडार के पास ग्लेशियर से क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग का निर्माण, पीएमजीएसवाई को पुलना सड़क के क्षतिग्रस्त स्थलों को ठीक करने, क्षतिग्रस्त बिजली लाइन ठीक करने, घांघरिया में स्ट्रीट लाइट के रखरखाव व संचालन के लिए ईडीसी (इको डेवलपमेंट कमेटी) को हस्तांतरित करने, पेयजल लाइन को ठीक करने, मार्ग पर वाटर एटीएम लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ अभिनव शाह, लोनिवि के अधिशासी अभियंता आरएस चौहान, जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेंद्र पांडेय, अधिशासी अभियंता संजय कुमार श्रीवास्तव, गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठे रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें