फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे दूरस्थ पोलिंग बूथ डुमक पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त

विज्ञापन
उत्तराखंड के सबसे दूरस्थ पोलिंग बूथ डुमक से पनार बुग्याल की ओर जाते मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुम? - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
देश के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या 18 किलोमीटर की लंबी पैदल दूरी तय कर राज्य के सबसे दूरस्थ पोलिंग बूथ डुमक पहुंचे। उन्होंने यहां ग्रामीणों से बातचीत की और ग्रामीणों की दिनचर्या को करीब से जाना।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि पोलिंग पार्टियों का हौसला बढ़ाने और ग्रामीणों में मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए वे डुमक आए हैं। वे जानना चाहते थे कि यहां क्या-क्या समस्याएं हैं। कहा कि विषम परिस्थितियों के बावजूद इस पोलिंग बूथ पर 80 प्रतिशत तक मतदान होता है। यह उन मतदाताओं के लिए संदेश है, जो शहर में रहकर भी वोट डालने नहीं पहुंचते। उन्होंने कहा कि देश में ऐसे कई दूरस्थ पोलिंग बूथ हैं, जहां पहुंचने के लिए पोलिंग पार्टियों को तीन दिन पहले रवाना कर दिया जाता है। डुमक बूथ भी इनमें से एक है। राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने कहा कि डुमक उत्तराखंड का सबसे दूरस्थ पोलिंग बूथ है। किमाणा और डुमक गांव में ग्रामीणों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें