फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सभी तहसील क्षेत्रों में जाएगी चमोली मंगलम यात्रा

Wed, 19 Jun 2024 07:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
ज्योतिर्मठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज। संवाद
विज्ञापन
ज्योतिष्पीठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने यात्रा के बारे में दी जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जोशीमठ। ज्योतिष्पीठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती चमोली मंगलम यात्रा के तहत ज्योतिर्मठ पहुंचे। उन्होंने कहा कि चमोली मंगलम यात्रा जिले के सभी तहसील क्षेत्रों में जाएगी और भगवान चंद्रमोली की पूजा-अर्चना की जाएगी।
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ में आयोजित पत्रकार वार्ता में अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने कहा कि आदि गुरु शंकराचार्य ने चार पीठों में से एक ज्योतिर्मठ की स्थापना की थी। साथ ही अपने आराध्य चंद्रमोली भगवान के नाम पर इस क्षेत्र को चमोली नाम दिया। बताया कि चमोली मंगलम यात्रा के तहत भगवान चंद्रमोली का जनपद भ्रमण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यात्रा गौचर से शुरू हुई और अब बदीनाथ, माणा, नीती, मलारी, लाता, भविष्य बदरी, सलूड़, बैरासकुंड, नारायणबगड़, थराली, आदिबदरी, कर्णप्रयाग, गैरसैंण होते हुए सभी तहसील क्षेत्रों में जाएगी। हर तहसील क्षेत्र में भगवान चंद्रमोली की पूजा-अर्चना की जाएगी। उन्होंने जोशीमठ का नाम ज्योतिर्मठ किए जाने पर केंद्र और राज्य सरकार की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें