फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतों के दो साल पूरे होने पर होगा समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायतों के दो साल पूर्ण होने पर ब्लाक मुख्यालय पर भव्य समारोह का आयोजन होगा। समारोह में ब्लाक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागों के कर्मचारी, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, कृषक, अधिकारी, पर्यावरणविद्, डॉक्टर व पद्मश्री बसंती देवी सहित कोरोनाकाल में काम करने वाले पत्रकार व कर्मचारी सम्मानित किए जाएंगे। वहीं अपुण बाजार का भी श्रीगणेश किया जाएगा।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में प्रमुख डा. दर्शन दानू की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि दिसंबर माह के पहले सप्ताह में ब्लाक मुख्यालय में समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज को आमंत्रित किया गया। बैठक में बीडीओ अशोक मिश्रा, नायब तहसीलदार अर्जुन बिष्ट, एबीडीओ दिलमणी जोशी, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, अरविंद भंडारी, कस्तूरा शाह और रमेश चंदोला मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें