फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां नंदा को विदा कर अपने मंदिर में पहुंचे बंड भूमियाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मां नंदा को कैलाश विदा करने के बाद बंड पट्टी के रक्षपाल भूमियाल देवता किरुली गांव में स्थित अपने मंदिर में लौट आए हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने अपने ईष्ट देवता का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। भूमियाल देवता ने अपने अवतारी पुरुष पर अवतरित होकर भक्तों को दर्शन भी दिए। भक्तों की ओर से मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बंड भूमियाल बंड क्षेत्र के आराध्य देवता हैं। बीते 11 सितंबर को किरुली गांव से होते हुए भूमियाल देवता नंदा की लोकजात यात्रा में शामिल हुए थे। बालपाटा में मां नंदा को विदा करने के बाद बंड भूमियाल देवता मंगलवार को देर शाम अपने मंदिर में लौट आए हैं। इस मौके पर विक्रम पंवार, भूपेंद्र सिंह, सूरज सिंह, प्रमोद, नवीन, अंकित, प्रदीप नेगी, वीरेंद्र नेगी और सुनील झिंक्वाण आदि मौजूद थे। वहीं देवाल में नंदा देवी की डोली वापसी में ल्वाणी से उलंग्रा गांव पहुंची। बमणबेरा व उलंग्रा गांव में डोली का भव्य स्वागत हुआ। यहां रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को लोकजात यात्रा देवाल बाजार होते पूर्णा गांव के लिए प्रस्थान करेगी। 20 सितंबर को डोली देवराड़ा मंदिर में पहुंचेगी।
पज्यांणा ईश्वरीखाल में पाती मेला मनाया
आदिबदरी। पज्यांणा ईश्वरीखाल में पाती मेला धूमधाम के साथ मनाया गया। भूमियाल देवता की पूजा के बाद पज्यांणा गांव के ग्रामीण ध्वजा लेकर पश्ववाओं के साथ ईश्वरखाल पहुंचे तो स्यालकोट गांव से स्यालकोट की नंदा भी पश्वाओं के साथ वहां पहुंचीं। दोनों ने परंपरा के अनुसार ईश्वर दाणूं देवता के मंदिर में पूजा की। बाद में भराड़ी देवता नंदा से मिलने पज्यांणा गांव से गाजे बाजों के साथ निकले और ईश्वरखाल में दोनों का मिलन हुआ। इस मौके पर आयोजित छाबड़ी नृत्य लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। उधर खाल मैदान में लगी दुकानों में मेले में आए लोगों ने मिठाई, कपडे़, सौंदर्य प्रसाधनों की खरीदारी की। इस अवसर पर राम सिंह, गैंणा रावत, जगदीश रावत, भरत रावत, गंगा सिंह, सोहन खंडूड़ी, पुष्कर सिंह, भोपाल बिष्ट और ज्योति रावत मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

रैतोली गांव स्थित नंदुली मंदिर में मनाया गया उत्सव
पीपलकोटी। दशोली ब्लाक के बंड पट्टी स्थित रैतोली गांव स्थित नंदुली मंदिर में नवमी के अवसर पर मां नंदा का आह्वान कर पूजा-अर्चना की गई। महिलाओं ने झुमेलो और दांकुड़ी नृत्य कर उत्सव मनाया। भक्तों ने गीतों और जागरों से मां नंदा का आह्वान किया। विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना के बाद मां नंदा को कैलाश विदा किया गया।
महोत्सव के दौरान बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए तीन लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नंदुली मंदिर को नंदा देवी पर्यटन सर्किट से जोड़ा जाएगा। इसको लेकर वह जल्द मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री से मिलेंगे। नगर पंचायत पीपलकोटी के अध्यक्ष रमेश बंडवाल ने कहा कि नगर पंचायत की ओर से भी मंदिर के सौंदर्यीकरण की योजना बनाई जाएगी। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष पूरण सिंह चौहान, शंभु प्रसाद सती, अतुल शाह, आशीष खाती, जगत सिंह नेगी, प्रदीप, वीरेंद्र पुरोहित सहित आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें