पोखरी। महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में जियोग्राफिकल सोसायटी ऑफ सेंट्रल हिमालय की ओर से आयोजित ऑनलाइन सेमिनार में मध्य हिमालय की समस्याओं और वहां विकास की संभावनाओं पर मंथन किया गया।
पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेमिनार में पीजी कॉलेज हल्द्वानी के भूगोल विभागध्यक्ष प्रो. बीआर पंत ने कहा कि मध्य हिमालय में महिलाओं के लिए और प्राकृतिक संसाधनों के आधार पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। एचएनबी गढ़वाल विवि श्रीनगर में अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो. एमसी सती ने फसल चक्र, फसलों की वर्तमान बाजारों में मांग को समझाते हुए सामुदायिक खेती पर जोर दिया। प्रो. डीडी चोनियाल ने युवाओं को प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया। बीजीआर कैंपस पौड़ी की भूगोल विभागाध्यक्ष अनीता रुडोला, प्रो. एससी खर्कवाल आदि वक्ताओं ने भी विचार रखे। सेमिनार में देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, हल्द्वानी, गोपेश्वर, श्रीनगर, अगस्त्यमुनि आदि जगह के 600 से अधिक छात्र-छात्राएं व प्राध्यापक ऑनलाइन जुड़े। इस दौरान कार्यक्रम संरक्षक प्रो. कमलेश कुमार, प्रो. एस राजशेखर, प्रो. डीएस नेगी, प्रो. अनीता पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद