फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पानी के टैंक में गिरा ऊदबिलाव, लोग शावक समझे

Wed, 14 Aug 2024 06:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
फोटो- कर्णप्रयाग के टटेश्वर महादेव मंदिर डिम्मर के पानी के टैंक मे फंसा ऊद बिलाऊ। स्त्रोत
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लाॅक के पौराणिक टटेश्वर महादेव मंदिर डिम्मर के पानी के खाली टैंक में एक जानवर की आवाज सुनाई दी। लोग गुलदार का शावक समझकर डर गए और वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे तो देखा वहां ऊदबिलाव जानवर था। वन कर्मियों ने उसे टैंक से निकालकर जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन

मंदिर के महंत योगेशानंद महाराज ने बुधवार को तड़के 3 बजे पानी के खाली टैंक से किसी जानवर की आवाज सुनी। रात में उन्हें और अन्य लोगों को गुलदार का शावक होने की आंशका हुई। सूचना पर वन विभाग के नंदप्रयाग रेंज के वन दरोगा संदीप सजवाण और वन आरक्षी दिनेश गुसांईं मौके पर पहुंचे। वन दरोगा संदीप सजवाण ने बताया कि टैंक से ऊदबिलाऊ जानवर मिला। यह जल और स्थल पर रहने वाला स्तनधारी मांसाहारी जानवर है। उसे टैंक से निकालकर जंगल में छोड़ दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें