फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पीड़ित परिवारों का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी

Tue, 13 Aug 2024 07:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली एसटीपी करंट हादसे में अपनी जान गंवाने वाले 16 लोगों के परिजनों का रोजगार, उचित मुआवजा और मृतक कर्मचारियों के जीपीएफ भुगतान की मांग को लेकर क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। निर्णय लिया गया कि जब तक मांगों पर कार्रवाई नहीं हो जाती तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य ऊषा रावत ने कहा कि करंट हादसे के बाद शासन-प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों के सदस्यों को रोजगार देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन एक वर्ष बाद भी रोजगार मिला न मृतक कर्मचारियों के जीपीएफ का भुगतान हुआ। इससे पीड़ित परिवार आक्रोशित हैं। इस मौके पर हरमनी की ग्राम प्रधान सुनीता देवी, अनिल प्रकाश, अर्जुन कुमार, सुशील, पवन, जयदीप, महेंद्र, धीरज, महेश, नीता, पवित्रा, ममता, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें