फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के साथ गांव में घूम रहा भालू, लोगों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
बंड क्षेत्र के साथ ही घाट और दशोली विकास खंड के गांवों में भालू की दहशत कम नहीं हो रही है। लोगों ने भालू को दो बच्चों के साथ नौरख गांव के सीमा क्षेत्र में घूमते देखा।
विज्ञापन

भालू अभी तक कई मवेशियों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका है। बदरीनाथ वन प्रभाग के कर्मचारी शाम होते ही नगर पंचायत पीपलकोटी क्षेत्र में लाउडस्पीकरण से लोगों से रात को अकेले घरों से बाहर न निकलने की अपील कर रहा है। बुधवार रात को भालू ने नौरख वार्ड में भालू ने बदरी प्रसाद भट्ट की गौशाला तोड़ दी और वहां मधुमक्खियों के तीन छत्तों को तोड़कर शहद खा लिया। भालू शाम होते ही आबादी क्षेत्र में पहुंच रहा है। उसके साथ दो बच्चे भी हैं।
नौरख वार्ड की सभासद मंजू देवी ने बदरीनाथ वन प्रभाग से क्षेत्र में वन कर्मियों की गश्त बढ़ाकर भालू को जंगल की ओर खदेड़ने की मांग उठाई है। सरतोली, भतंग्याला, लांखी, मोख मल्ला, तल्ला आदि क्षेत्रों में भी भालू की दहशत बनी हुई है। ग्रामीण आम रास्तों में भी झुंड बनाकर और हाथ में लाठी-डंडे लेकर चल रहे हैं।
विज्ञापन

इधर, बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ आशुतोष सिंह ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में वन कर्मियों की टीम लगातार गश्त कर रही है। गांवों में भालू को भगाने के लिए आतिशबाजी की जा रही है और हूटर का उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें