फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने किए बदरीनाथ के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने रविवार को सपरिवार बदरी-केदार के दर्शन किए। इस दौरान भारतीय सेना की ओर से बदरीनाथ धाम के सिंहद्वार पर 102 किलोग्राम का घंटा भी स्थापित किया गया। इस दौरान लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी भी उनके साथ दर्शन के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन

भारतीय थल सेना के सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे रविवार सुबह 9 बजे केदारनाथ पहुंचे और परिवार के साथ बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस मौके मंदिर के पुजारी टी. गंगाधर लिंग ने उन्हें तिलक लगाया। साथ ही मंदिर समिति के प्रभारी अधिकारी आरसी तिवारी, मंदिर प्रशासनिक अधिकारी युद्धवीर पुष्पवाण व अरविंद शुक्ला ने उन्हें प्रसाद व शॉल भेेंट किया। इसके बाद वह बदरीनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी भी उनके साथ भगवान के दर्शन के लिए पहुंचे थे। सेनाध्यक्ष के बदरीनाथ पहुंचने पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने उन्हें बदरीनाथ का प्रसाद तुलसी माला और बदरीनाथ भगवान के अंगवस्त्र भेंट किए। बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने सेना अध्यक्ष से भारत-तिब्बत (चीन) सीमा पर इनर लाइन में सीमा दर्शन और देवताल तक की यात्रा के लिए स्थानीय लोगों व आम जनमानस को यात्रा की अनुमति दिलाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सेना के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
सांसद साक्षी महाराज ने किए बदरीनाथ के दर्शन
सांसद साक्षी महाराज रविवार को भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। वे सुबह करीब 11 बजे बदरीनाथ धाम पहुंचे। इसके बाद उन्होंने मंदिर में चल रही पूजा में करीब दस मिनट तक प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि देश और विश्व शांति के लिए उन्होंने भगवान से प्रार्थना की। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने उन्हें बदरीनाथ का प्रसाद भेंट किया। करीब एक घंटे तक बदरीनाथ धाम में रहने के बाद वे लौट गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें