तुंगेश्वर और तलवाड़ी के जंगल एक बार फिर से जल उठे हैं। शुक्रवार को बैनोली गांव के नजदीक तुंगेश्वर के जंगलों में आग लग गई थी। वन विभाग और वन पंचायत के सहयोग से आग पर काबू पाने के बाद शनिवार को फिर से यहां आग भड़क उठी। आग के धुए धुंए व भीषण गर्मी से लोग परेशान रहे। वहीं, शनिवार को तलवाड़ी के जंगलों में भी आग का धुंआ देखा गया। यहां पर चीड़ के साथ ही बाजं और बुरांश के पेड़-पौधे भी हैं। वन क्षेत्राधिकारी हरीश थपलियाल ने कहा कि ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही जंगल में आग लगाने वालों का पता लगाया जा रहा है।पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद