युवा कल्याण विभाग की ओर से खेल महाकुंभ के तहत पोखरी न्याय पंचायत की दो दिवसीय अंडर 14 बालक-बालिकाओं की खेल प्रतियोगिताएं बृहस्पतिवार से शुरू हुईं। प्रतियोगिताओं में 200 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में अरमान जबकि बालिका की दौड़ में आरुषि प्रथम रहीं। मुख्य अतिथि देवर वार्ड की सभासद समुद्रा देवी ने विजेताओं को प्रशस्तिपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया।
अटल आदर्श विद्यालय नागनाथ पोखरी में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के बालक वर्ग गोला फेंक में राउमावि पोखरी के सनी प्रथम, राइंका पोखरी के जयवीर दूसरे स्थान पर रहे। चक्का फेंक में जूनियर हाईस्कूल पोखरी के अक्षय, सुखवीर, 100 मी. दौड़ में राउमावि पोखरी के अक्षय, राइंका नागनाथ के रोशन, 400 मीटर दौड़ में राप्रावि पोखरी के सनी, राइंका उडामांडा के साहिल, 800 मीटर दौड़ में टैगोर चिल्ड्रन एकेडमी के ऋषभ, राइंका उडामांडा के पंकज, लंबी कूद में राप्रावि पोखरी के शनि और राइंका नागनाथ के प्रियांशु, 1500 मीटर दौड़ में राइंका उडामांडा के अरमान, अटल आदर्श विद्यालय नागनाथ के ऋतिक, 800 मीटर में राइंका उडामांडा के अरमान व राउमावि पोखरी के अक्षय क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में चिल्ड्रन एकेडमी की आरुषि, राबाइंका पोखरी की सोनी और टैगोर चिल्ड्रन एकेडमी की सौजन्या, 100 मीटर दौड़ में अटल आदर्श विद्यालय नागनाथ सृष्टि बत्र्वाल, चिल्ड्रन एकेडमी की आरुषि, राबाइंका पोखरी की सलोनी, 800 मीटर में राबाइंका पोखरी की कोमल, राबाइंका की अदिति और अटल आदर्श विद्यालय नागनाथ की अंशिका, 400 मीटर अटल आदर्श विद्यालय की सृष्टि बत्र्वाल, इसी विद्यालय की खुशी नेगी और चिल्ड्रन एकेडमी की आरुषि नेगी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं। इस दौरान प्रधानाचार्य जीएल सैलानी, अनूप रावत, शशिकांत नौटियाल, निशा, दिनेश सती, नरेंद्र नेगी, पंकज नेगी और महेश किमोठी आदि उपस्थित थे।