बदरीनाथ धाम में बृहस्पतिवार को 1785 तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। बदरीनाथ हाईवे सुचारु होते ही बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों का हुजूम उमड़ पड़ा। बृहस्पतिवार सुबह ग्यारह बजे धाम में भगवान बदरीनाथ के दर्शनों के लिए करीब एक किलोमीटर लंबी लाइन लगी रही। तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम के साथ ही माणा गांव और अन्य धार्मिक स्थलों पर भी मत्था टेकने के लिए पहुंचे।