फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने डीएफओ कार्यालय में दिया धरना

विज्ञापन
जोशीमठ में वन्य जीवों से निजात दिलाने की मांग पर डीएफओ कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे स्थानीय लो - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
जंगली जानवरों से परेशान जोशीमठ नगर के विभिन्न वार्डों के लोगों ने नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के उप वन संरक्षक कार्यालय (डीएफओ दफ्तर) के बाहर धरना दिया। उन्होंने वन विभाग से वन्य जीवों से सुरक्षा के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र में बढ़ते वन्य जीवों के उत्पात से गुस्साए लोगों ने मंगलवार को डीएफओ कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की और धरना दिया। उन्होंने कहा कि हाल ही में भालू दो लोगों को घायल कर चुका है। लोग डर के कारण खेतों में नहीं जा पा रहे हैं। बंदर और लंगूरों ने फसलों को तहस-नहस कर दिया है। उन्होंने वन्य जीवों से निजात दिलाने के लिए तुरंत ठोस योजना बनाने, वन्य जीवों से होने वाले नुकसान के समुचित भरपाई की व्यवस्था करने, हिमाचल की तर्ज पर बंदरों और लंगूरों से मुक्ति दिलाने और भालू के हमले रोकने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया जाए, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाए। धरने के बाद लोगों ने रेंजर चेतना कांडपाल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने लोगों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। इस दौरान अतुल सती, कमल रतूड़ी, ललिता देवी, अंशुल भुजवाण और आरती उनियाल सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें