फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 25 और 26 दिसंबर को मनाया जाएगा अनसूया मेला

Wed, 25 Oct 2023 06:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
विजय दशमी के दिन मुख्य पुजारी ने घोषित की तिथि
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। संतानदायनी माता अनसूया का मेला (दत्तात्रेय जयंती) 25 और 26 दिसंबर को मनाया जाएगा। दशहरा पर्व पर मंदिर के मुख्य पुजारी अंकित सेमवाल ने पंचांग पूजा कर मेले की तिथि घोषित की।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विनोद राणा ने बताया कि इस बार सती शिरोमणी संतानदायनी माता अनसूया दत्तात्रेय जयंती भव्य रूप से मनाई जाएगी। मुख्य पुजारी की ओर से घोषित तिथि के अनुसार 25 दिसंबर को सभी डोलियां मां के दरबार में पहुंचेंगी जिसके बाद डोलियों की पूजा-अर्चना की जाएगी। 26 दिसंबर को सभी डोलियां अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगी। पंचांग पूजा के दौरान पुजारी सेवा समिति के पुजारीगण लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल, विनोद सेमवाल, मदन सेमवाल, प्रवीन सेमवाल, संजय तिवारी, सचिव दिगंबर सिंह, बीरू राणा, योगेंद्र सिंह, मनवीर, ब्रिजेंद्र सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें