फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: लंगासू में पेयजल लाइन से निकला सांप, गुस्साए लोग पहुंचे तहसील

Wed, 25 Oct 2023 05:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
लंगासू में पेयजल लाइन में मरा सांप निकलने के बाद एसडीएम को ज्ञापन देते लोग। स्रोत-जागरूक पाठक।
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

एसडीएम को स्थिति से कराया अवगत, कई दिनों से कम आ रहा था पानी
एसडीएम ने पेयजल लाइन के टैंक व स्रोत पर फिल्टर लगवाने का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। तहसील के लंगासू बाजार की पेयजल लाइन में एक छह फीट का मरा सांप निकला। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने जल संंस्थान व तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद ग्रामीण तहसील पहुंचे और एसडीएम को वीडियो और फोटो दिखाकर स्थिति के बारे में बताया। उन्होंने जल्द लाइन को चेक करने और मुख्य लाइन के टैंक पर फिल्टर लगाने की मांग उठाई। एसडीएम ने पेयजल लाइन के टैंक व स्रोत पर फिल्टर लगवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष कैलाश खंडूड़ी और क्षेत्र पंचायत सदस्य अंजना देवी ने कहा कि रोता गदेरे से लंगासू बाजार के एक हजार से अधिक लोगों को पानी की आपूर्ति के लिए पेयजल लाइन बिछाई गई है। पिछले कुछ दिन से लाइन पर काफी कम पानी आ रहा था। जल संस्थान के कर्मचारियों ने लाइन चेक की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। जब लाइन से लीकेज होने लगा तो ग्रामीणों ने फीटर को मौके पर बुलाया। फीटर ने पाइप खोला तो लाइन से छह फीट का मरा सांप निकला। इससे गुस्साए लोगों ने प्रशासन और जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी की तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम को बताया कि जल संस्थान ने लाइन के मुख्य स्रोत पर फिल्टर नहीं लगाया है। गदेरे का पानी सीधे टैंक के जरिये नलों से होकर लोगों के घरों में आ रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। एसडीएम कमलेश मेहता ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया। कहा कि जल्द पेयजल लाइन के टैंक व स्रोत पर फिल्टर लगाया जाएगा। वहीं जल संस्थान के जेई जेएस बिष्ट ने कहा कि जल्द लाइन का निरीक्षण कर फिल्टर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें