फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सड़क निर्माण में लेटलतीफी पर होगी कार्रवाई’

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता की। केंद्र पोषित योजनाओं की समीक्षा करते हुए गढ़वाल सांसद ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य समयबद्घ और गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाए। उन्होंने सड़क निर्माण में लेटलतीफी पर संबंधित अधिकारी व ठेकेदार पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने आपदा प्रभावित गांवों और सड़कों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिन गांवों और आम रास्तों में बिजली के तार झूल रहे हैं, उनका शीघ्र सुधारीकरण किया जाए। सांसद ने जल निगम व जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर हाल में दो माह के भीतर जल जीवन मिशन का कार्य पूर्ण कर लिया जाए।
इस मौके पर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, सीडीओ वरुण चौधरी, सीएमओ डा. केके अग्रवाल, बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ आशुतोष सिंह, डीएफओ अमित कंवर, भजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

‘आज भी हूं देवस्थानम बोर्ड पर पुनर्विचार करने के पक्ष में’
गोपेश्वर। सांसद तीरथ सिंह रावत ने पत्रकार वार्ता में कहा कि चारधाम यात्रा का संचालन कोविड गाइड लाइन के तहत शीघ्र होना चाहिए। उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड पर पुनर्विचार होना चाहिए। ये दोनों बातें मैंने मुख्यमंत्री रहते भी कही थी और आज भी कह रहा हूं। तीर्थ पुरोहितों व हक हकूकधारियों के हितों से कोई छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। चारधाम यात्रा फिलहाल स्थानीय जनपदों के श्रद्घालुओं को खोल देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मलारी हाईवे की शीघ्र भूगर्भीय जांच करवाई जाएगी और हाईवे को शीघ्र बहाल किया जाएगा।
कुंड-चमोली हाईवे पर हों सुरक्षा के इंतजाम : रावत
ऊखीमठ। गढ़वाल सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भूधंसाव प्रभावित कुंड-ऊखीमठ-चोपता-मंडल-चमोली राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने एनएच के अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र में पुख्ता सुरक्षा इंतजाम के निर्देश दिए। शनिवार को कालीमठ मंदिर में पूजा-अर्चना की। सांसद ने हाईवे के भूधंसाव जोन पापड़ी का जायजा लिया। व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र मैठाणी ने सांसद को रिंगाल से बना तुंगनाथ मंदिर का प्रतीक चिह्न भेंट किया। इस मौके पर एनएच के ईई जितेंद्र कुमार त्रिपाठी, विजय कप्रवाण, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, पूर्व जिपं अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, अधिवक्ता जयवर्धन कांडपाल, दर्शनी पंवार, ग्राम प्रधान योगेंद्र सिंह नेगी, कुंवर सिंह बजवाल, प्रदीप नेगी, प्रताप सिंह बजवाल, पूर्व क्षेपं सदस्य इमला देवी, महावीर सिंह नेगी, रमेश नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें