फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीपीसीआर जांच के लिए 128 के सैंपल लिए

विज्ञापन
डिग्री कॉलेज गैरसैंण में कोविड-19 की जांच के लिए नमूना लेते स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : KARNPRYAG
विज्ञापन
कोविड-19 महामारी के बचाव एवं जागरूकता के लिए डिग्री कॉलेज गैरसैंण में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में छात्र-छात्राओं को कोविड-19 के नए वेरिएंट ऑमीक्रोम के बारे में जानकारी दी और आरटीपीसीआर जांच के लिए 128 के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

कोरोना जांच शिविर में सीएचसी गैरसैंण के मनोज खंडूड़ी और कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डीसी पंत ने कहा कि कोविड से बचाव के लिए सभी को वैक्सीनेशन की दोनों डोज लेनी जरूरी है। इस दौरान डिग्री कॉलेज के प्राध्यापकों, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं कुल 128 लोगों के सैंपल लिए गए। साथ ही 26 छात्र-छात्राओं को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम में फार्मेसिस्ट कमलेश नौडियाल, एएनएम कविता नेेगी, लैब टेक्नीशियन अजय सिंह, हरीश और कुंवर रावत मौजूद रहे। संचालन डॉ. इंद्रसिंह कोहली ने किया। इस मौके पर डॉ. रामचंद्र नेगी, डॉ. विनोद फर्सवाण, डॉ. हरेशराम, डॉ. सुबोध कुमार, डॉ. निशा, डॉ. रेनू, अक्षय गुरुरानी, शिवराज शाह और हुकम बिष्ट मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें