नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की ओर से हिम तेंदुओं की गणना की जा रही है। इसके लिए उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कैमरे लगाए जा रहे हैं। वन विभाग की टीम इन कैमरों के जरिए हिम तेंदुओं की गणना करेगी।
वन विभाग की टीम इन दिनों एक माह से उच्च हिमालयी क्षेत्र में है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ नंदा बल्लभ शर्मा ने बताया कि उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिम तेंदुओं की गणना के लिए कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिसमें रिमखिम, माणा, ताला खर्क सहित कई जगह शामिल हैं। अभी तक टीम ने विभिन्न जगह पर 100 कैमरे लगा दिए हैं, जबकि 80 कैमरे और लगाए जाएंगे।