फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामदेव के गुरु की तलाश में सीबीआई, आश्रमों पर छापे

Thu, 22 Aug 2013 09:13 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
योगगुरु बाबा रामदेव एक बार फिर से मुश्किलों में घिर सकते हैं। सीबीआई ने रामदेव के गुरु की तलाश में हरिद्वार में ताबड़तोड़ छापे मारे और कुछ आश्रमों से जानकारियां भी जुटाई हैं।
विज्ञापन


योगगुरु बाबा रामदेव के गुरु शंकर देव की तलाश में सीबीआई ने कनखल के कई आश्रमों की टोह ली। मुख्य रूप से कनखल स्थित कृपालु बाग आश्रम के आस-पास के आश्रमों से सीबीआई दिल्ली की टीम ने जानकारी जुटाई।

इसके बाद दोपहर को टीम के सदस्य विष्णु गार्डन स्थित एक आश्रम में भी पहुंचे। सीबीआई शंकर देव से जुड़े आश्रम और संतों से पूछताछ कर रही है।

सीबीआई ने जुटाए सबूत
गुरुवार को सीबीआई टीम ने कनखल के कई आश्रमों में पहुंचकर सबूत जुटाए। टीम कृपालु बाग आश्रम मार्ग पर स्थित दो आश्रमों में पहुंची।

यहां उन्होंने शंकर देव के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद विष्णु गार्डन कॉलोनी के पास स्थित एक आश्रम में भी उन्होंने पूछताछ की। इसके बाद टीम रवाना हो गई।
विज्ञापन


खुलासा नहीं हो पाया
फिलहाल सीबीआई अपने साथ कौन से कागजात ले गई अथवा क्या जानकारी जुटाई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। सीबीआई के आने से कनखल में खलबली मची रही।

क्या है शंकरदेव की गुमशुदगी का मामला
बाबा रामदेव के गुरु स्वामी शंकर देव सनातन परंपरा के संत थे। उनके गुरु कृपालु देव महाराज ने उन्हें कृपालु बाग आश्रम कनखल में जिम्मेदारी सौंपी थी।

वर्ष 1995 में बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण शंकरदेव के शिष्य बने थे। इसके कुछ समय बाद शंकर देव के संरक्षण में बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण और आचार्य कर्मवीर ने दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट की स्थापना की थी।

शंकर देव लापता
बाद में आचार्य कर्मवीर ने ट्रस्ट और आश्रम छोड़ दिया था। वर्ष 2005 में बाबा रामदेव ने अपनी पहली कंपनी दिव्य फार्मेसी की नींव रखी थी।

इसके दो साल बाद 14 जुलाई 2007 को शंकर देव कृपालु बाग आश्रम से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। कनखल पुलिस शंकर देव का सुराग लगाने में नाकाम रही थी। सीबीआई दिल्ली की टीम शंकर देव की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें