फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफा कारोबारियों की पुलिस से झड़प, जमकर फटकारी लाठियां

Mon, 21 Mar 2016 09:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार


रैली के दौरान कारोबारियों ने एक पुलिसकर्मी की फाड़ी वर्दी।
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सर्राफा कारो‌बारियों ने निकाली रैली।
पुलिस की वर्दी फाड़ने वाले पर होगी कार्रवाई।
विज्ञापन
सर्राफा कारो‌बारियों की रैली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्साइज ड्यूटी के विरोध में रैली निकाल रहे सर्राफा कारोबारियों ने घंटाघर पर जाम लगाने का प्रयास किया तो पुलिस ने लाठियां फटकारकर उनको पीछे हटा दिया। इस दौरान व्यापारियों की पुलिस से तीखी झड़प हुई। 
विज्ञापन


पुलिस ने सर्राफा मंडल के अध्यक्ष प्रवीन जैन को हिरासत में ले लिया। बाद में कारोबारियों के विरोध के चलते निजी मुचलके पर उनको छोड़ दिया गया।

सर्राफा कारोबारियों का एक्साइज ड्यूटी के विरोध में 20वें दिन सोमवार को भी आंदोलन जारी रहा। कारोबारियों ने धामावाला बाजार से रैली निकालनी शुरू की। सिर पर काली पट्टी बांधकर रैली निकालते कारोबारी घंटाघर पहुंचे। 

हालात संभालने को पुलिस ने फटकारी लाठियां 
यहां नारेबाजी करते हुए जैसे ही कारोबारी मुख्य चौक पर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, कुछ व्यापारियों की पुलिस से झड़प भी हुई।

हालात संभालने को पुलिस ने लाठियां फटकारी, तो व्यापारी पीछे हट गए। पुलिस ने सर्राफा मंडल के अध्यक्ष प्रवीन जैन को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। 

गिरफ्तारी पर गुस्साएं सर्राफा कारोबारियों ने पलटन बाजार स्थित कोतवाली के बाहर सड़क पर जाम लगा दिया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन नागलिया और जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रभाकर भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


मामला बढ़ता देख पुलिस बैकफुट पर आ गई। अध्यक्ष प्रवीन जैन को निजी मुचलके पर छोड़ दिया, तब जाकर कारोबारी शांत हुए। 
विज्ञापन

व्यापारियों ने पुलिस पर जानबूझकर लाठियां बरसाने का लगाया आरोप 

सर्राफा कारो‌बारियों की रैली - फोटो : amar ujala
सर्राफा मंडल के उपाध्यक्ष सुनील मैसोन का कहना है कि वह शांतिपूर्ण रैली निकाल रहे थे, लेकिन पुलिस ने जानबूझकर उन पर लाठियां बरसाई। उनके किसी भी साथी कारोबारी ने पुलिस से कोई बदतमीजी नहीं की। 

कारोबारियों ने एक पुलिसकर्मी की फाड़ी वर्दी
दूसरी ओर, सिटी कोतवाल एसएस बिष्ट का कहना है कि व्यापारी कानून व्यवस्था खराब कर रहे थे, इसलिए उन्हें वहां से हटाया गया। उन्होंने बताया कि कुछ कारोबारियों ने एक पुलिसकर्मी की वर्दी भी फाड़ दी है। 

पुलिस घटना की वीडियो फुटेज की जांच कर रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, सर्राफा व्यापारियों का क्रमिक अनशन 13वें दिन भी जारी रहा। 

सोमवार को अनिल शर्मा, प्रमोद कुमार मैसोन, भूदेव वर्मा, शांतनु साहनी और अनिल कुमार क्रमिक अनशन पर बैठे। आंदोलन करने वालों में अनूप बडोनी, प्रदीप वर्मा, देवेंद्र, मासूम बिल्ला, अशोक फाकड़े, हिमांशु भम्म, गुरजीत सिंह, प्रदीप बंसल, शेख इकबाल, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें