फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेट एयरवेज के विमान में बम की खबर से हड़कंप, 156 लोग थे सवार

Tue, 22 Mar 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला (जौलीग्रांट)
विज्ञापन
बम की धमकी - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
दिल्ली से दून आ रहे जेट एयरवेज के विमान में बम की सूचना से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। लैंडिंग के तुरंत बाद विमान में सवार 148 यात्रियों और आठ क्रू मेंबर्स को सुरक्षित एयरपोर्ट पर ले जाया गया। इसके बाद एयरपोर्ट पहुंचे बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड टीम ने विमान की सघन जांच की।
विज्ञापन


किसी भी प्रकार की विस्फोटक वस्तु नहीं मिलने पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने राहत की सांस ली। इस दौरान करीब चार घंटे तक एयरपोर्ट से उड़ानें ठप रहीं। सब ठीक पाए जाने के बाद रात करीब आठ बजे हवाई सेवा बहाल हुई।
 
मंगलवार दोपहर जेट एयरवेज के 9 डब्ल्यू 307 विमान ने दिल्ली से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए निर्धारित समय पर उड़ान भरी। इसी बीच दिल्ली कंट्रोल रूम से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर करीब 3.46 बजे सूचना मिली कि दिल्ली से दून आ रही जेट एयरवेज की फ्लाइट में बम या कोई अन्य विस्फोटक वस्तु है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

लैंडिंग करते ही टेकओवर कर लिया गया विमान

जौलीग्रांट एयरपोर्ट - फोटो : AmarUjala
सूचना मिलते ही जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लैंडिंग कर रहे जेट एयरवेज के विमान को एयरपोर्ट पर मौजूद सीआईएसएफ के जवानों ने टेकओवर कर लिया। तत्काल रनवे पर खड़े विमान से सभी यात्रियों और क्रू मेंबर को सुरक्षित एयरपोर्ट में ले जाया गया। इसके बाद रनवे पर मौजूद विमान को सीआईएसएफ के डॉग स्क्वॉयड और बम निरोधक दस्ते ने कब्जे में लेकर घंटों सर्च अभियान चलाकर जांच-पड़ताल की।

सर्च टीम ने सभी यात्रियों के सामान और बैग की सघन तलाशी ली। करीब ढाई घंटे के सर्च अभियान में विमान में कुछ भी ऐसा नहीं मिला, जिसे संदिग्ध माना जाए। इसके बाद सीआईएसएफ, पुलिस और एयरपोर्ट अथॉरिटी ने विमान को रनवे से हटा दिया तब जाकर एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू हुईं।

सर्च अभियान के दौरान एयरपोर्ट अथॉरिटी और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। डोईवाला नगर कोतवाल पंकज गैरोला ने बताया कि विमान में किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें