फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों के बयानों पर बिफरी भाजपा

Sun, 24 Apr 2016 09:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
भाजपा और कांग्रेस - फोटो : logo
विज्ञापन
वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ, कपिल सिब्बल और कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी अंबिका सोनी के बयानों पर भाजपा बिफर गई। भाजपा का कहना है कि उत्तराखंड आकर कांग्रेसी नेता बयानबाजी कर रहे हैं जब कांग्रेस का शासन था तो क्या किया? अगर कांग्रेस ध्यान देती तो प्रदेश का आज यह हाल न होता। राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान भी न होता। कांग्रेस को उत्तराखंड के प्रति कोई संवेदना नहीं है।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल का कहना है कि भाजपा ने राज्य निर्माण के साथ उसके विकास के लिए उपाय किए। मोदी सरकार ने प्रदेश के समग्र विकास के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों का जाल, चारधामों को जोड़ने वाली आल वेदर रोड और रेल लाइन विस्तार के लिए योजनाओं को प्रभावी ढंग से प्रारंभ किया। विशेष राज्य का दर्जा भी बहाल कर दिया है।

पिछली लोकसभा में देख चुकी कांग्रेस अपना हाल
कांग्रेस पिछले लोकसभा चुनाव में अपनी स्थिति देख चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में भी वही हाल होगा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी यह समझ चुके हैं। 

अपने अधिकारिक कार्यकाल में जनहित का निर्णय लेने के बजाए आबकारी, खनन और भू-माफिया के लिए नीतियां बनाने में लगे रहे। अब जनता को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेेकिन जनता सब समझती है और सही समय की प्रतीक्षा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें