फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामा उप तहसील में शुरू हुआ कामकाज

विज्ञापन
रागेश्वर के शामा में उप तहसील का शुभारंभ करते विधायक, डीएम। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट के शामा गांव में वर्ष 2015-16 में मंजूर उप तहसील का विधिवत शुभारंभ हो गया है। भवन तक सड़क न बनने से उप तहसील का शुभारंभ नहीं हो रहा था। उप तहसील में 36 गांव शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, क्षेत्रीय विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, डीएम विनीत कुमार ने उप तहसील का शुभारंभ किया। विधायक भौर्याल ने कहा कि उपतहसील का संचालन होने से क्षेत्र के 36 गांवों को लाभ मिलेगा। उपतहसील में एक कानूनगो क्षेत्र और चार पटवारी क्षेत्रों को शामिल किया गया है।
क्षेत्र के लोगों को खसरा, खतौनी निकालने और राजस्व विभाग से संबंधित कार्यों में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि शामा उप तहसील का भवन पूर्व में ही बनकर तैयार हो गया था, लेकिन सड़क न होने के कारण उप तहसील का संचालन नहीं हो पा रहा था। सड़क का निर्माण कराने के बाद उप तहसील के शुभारंभ का रास्ता साफ हुआ।
विज्ञापन

कहा कि एसडीएम की मांग पर उप तहसील के लिए फर्नीचर की व्यवस्था की गई है। उप तहसील में डाटा एंट्री ऑपरेटर को तैनात किया जाएगा। इस भवन में 21 कमरे हैं। पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। डीएम विनीत कुमार और जनप्रतिनिधियों ने ग्राम भनार निवासी गोविंद सिंह पुत्र बहादुर सिंह को प्रथम खसरा खतौनी की नकल उपलब्ध करवाई।
कुमेर सिंह को मुख्यमंत्री राहत कोष से प्राप्त पांच हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, विक्रम शाही, पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू, एसडीएम कपकोट पारितोष वर्मा, तहसीलदार पूजा शर्मा, नायब तहसीलदार महेश चंद्र तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें