फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों का नहीं रखा मान तो नहीं करेंगे मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। आंबेडकर गांव बिलेख के लिए मोटर मार्ग निर्माण की मांग तेज हो गई है। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय में धरना देकर सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की। उन्होंने ने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

थकलाड़ ग्राम सभा के बिलेख तोक के लिए तीन नवंबर 2016 को स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत छह किमी लंबेे मोटरमार्ग निर्माण का शासनादेश हुआ था। छह किमी लंबी सड़क बागेश्वर-कौसानी मोटर मार्ग के रवाईखाल से बननी थी। शासनादेश होने के बाद से ग्रामीण लगातार सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक विभाग की ओर से कोई सुध नहीं ली गई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को डीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए जल्द मोटर मार्ग का निर्माण कराने की मांग की। कहा कि उन्होंने लोकसभा चुनाव में भी रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा दिया था लेकिन तब प्रशासन ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को राजी कर लिया था। बावजूद इसके सड़क निर्माण की दिशा में कोई प्रगति नहीं हुई। उन्होंने जल्द सड़क निर्माण शुरू नहीं होने पर आंदोलन करने और 2022 के विधानसभा चुनाव का पूर्ण बहिष्कार करने की चेतावनी दी। वहां राम लाल, कमला देवी, हेमा देवी, राजकुमार, सतीश पांडेय, कैलाश कुमार, सौरभ कुमार आदि थे।
विज्ञापन

फोटो 06 बीजीएस 01 पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें