फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में सुबह कोहरा बढ़ा रही ठंड, दिन में खिली धूप से मिल रही राहत

विज्ञापन
शनिवार की सुबह बागेश्वर के मंडलसेरा क्षेत्र में छाया कोहरा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। नगरीय इलाकों में सुबह के समय कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है, हालांकि दिन भर खिली रहने वाली धूप से राहत मिल रही है। ग्रामीण इलाकों में सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। शनिवार को जिला मुख्यालय का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय सहित कपकोट तहसील मुख्यालय में सुबह के समय कोहरे की सफेद चादर बिछ रही है। शनिवार को करीब 10 बजे तक नगर में कोहरा छाया रहा। इस कारण सुबह के समय लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा। सुबह घूमने जाने वाले लोग ठंड से अधिक प्रभावित रहे। व्यापारियों और सुबह के समय जल्दी कामकाज शुरू करने वालों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
हालांकि धूप खिलने के बाद पूरे दिन मौसम सुहावना रहा। कपकोट के उच्च हिमालयी क्षेत्रों के गांवों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। शाम के समय सर्द हवाओं से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि इस साल अन्य वर्षों से अधिक ठंड का अहसास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें