फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजियाखेत में पेयजल संकट बरकरार, दिवाली पर भी परेशान हैं लोग

विज्ञापन
मजियाखेत में पेयजल संकट गहराने पर प्राकृतिक स्रोत से पानी ढोकर लाती महिलाएं। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। नगरपालिका के मजियाखेत में पेयजल संकट 23वें दिन भी जारी रहा। नगरपालिका की पेयजल योजना से आपूर्ति ठप होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने जल्द समस्या का निदान नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मजियाखेत, सैंज आदि स्थानों में नगरपालिका की पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति की जाती है। पूर्व में यह योजना स्वैप के माध्यम से बनी थी। गांव का पालिका में विलय होने के बाद योजना भी नगरपालिका को हस्तांतरित हो गई थी। अक्तूबर से योजना से आपूर्ति ठप है। जिसके कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग प्राकृतिक स्रोतों और हैडपंप से पानी ढोने को मजबूर हैं। उपभोक्ताओं ने बताया कि कई बार पालिका को सूचित किया गय, लेकिन समस्या का अब तक निदान नहीं हो सका है। इधर, ईओ राजदेव जायसी ने बताया कि नगरपालिका टैंकर की मदद से पानी की आपूर्ति करा रही है। लाइन को ठीक किया जा रहा है जल्द पानी की आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें