बागेश्वर में पेयजल समिति की प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन पर प्रतिभागी को प्रमाण पत्र देते प्रशि
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जल जीवन मिशन के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हो गया है। शिविर में बागेश्वर ब्लॉक की पेयजल समिति के सदस्यों को को सोशल और वाटर ऑडिट, दस्तावेजीकरण आदि की जानकारी दी गई। कार्यशाला में शामिल 115 सदस्यों को मुख्य अतिथि पेयजल निगम के ईई विपिन कुमार रवि ने प्रमाणपत्र बांटे।
ऋषि एजुकेशनल सोसायटी की ओर से आयोजित प्रशिक्षण में देहरादूून से आए प्रशिक्षक प्रकाश पाठक, नरेश चमोली, उमेश यादव और राजू राठौर ने पंचायत प्रतिनिधियों और पेयजल समिति के सदस्यों को सुजल एवं स्वच्छ गांव, जल जीवन मिशन का परिचय और अवधारणा, पेयजल समिति का गठन और कार्य, योजना का संचालन और रखरखाव आदि बताया। प्रशिक्षक पाठक ने बताया कि तीनों ब्लॉकों के 450 सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जाना है। दो चरणों में हुई कार्यशाला में बागेश्वर ब्लॉक के सभी सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। 27 मार्च तक गरुड़ की पेयजल समिति के सदस्यों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
धौलछीना में भी कार्यशाला का समापन
धौलछीना(अल्मोड़ा) जल जीवन मिशन के तहत स्वच्छता समितियों के लिए आयोजित तीन दिनी कार्यशाला का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। कार्यशाला में ग्राम प्रधान, पंचायत प्रतिनिधियों और जल एवं स्वच्छता समितियों के सदस्यों को पेयजल प्रबंधन और योजना के रखरखाव के बारे में बताया गया। जेपीएस फाउंडेशन लखनऊ से आए विकास पांडे, एमएस रौतेला, पंकज बिष्ट , हरीश सिंह और भूपाल सिंह ने प्रशिक्षण दिया। विकास पांडे ने बताया कि दूसरे चरण में 25 से 27 मार्च तक 15 ग्राम पंचायत समितियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहां पर ग्राम प्रधान कलोन चंदन सिंह मेहरा, धर्म सिंह, सुनीता देवी, महेंद्र सिंह, भवान सिंह, पूरन सिंह, नारायण सिंह आदि थे।