फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूल जगथाना में स्थाई शिक्षक नियुक्त करने की मांग

विज्ञापन
Demand For Teacher in GPS Udiyar
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। जगथाना गांव के राप्रावि उडियार में स्थायी शिक्षक नहीं होने से बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। स्कूल में विभाग ने व्यवस्था के तहत शिक्षक नियुक्त किया था, लेकिन उनके भी अब मूल विद्यालय लौटने की सुगबुगाहट है। विद्यालय के शिक्षकविहीन होने की आशंका से नाराज ग्रामीणों ने खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) को ज्ञापन देकर जल्द स्थायी शिक्षक की नियुक्ति करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

बुधवार को बीईओ को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय के शिक्षक एक साल के चिकित्सा अवकाश पर हैं। उनके स्थान पर विभाग ने एक अस्थायी शिक्षक भेजे गए थे, वे भी अक्सर बीमार रहते हैं। अब उनके भी मूल विद्यालय या अन्यत्र जाने की बात हो रही है। कहा कि अगर वह भी चले गए तो विद्यालय शिक्षक विहीन हो जाएगा। ग्रामीणों ने कि शिक्षक की कमी के चलते लगातार स्कूल की छात्र संख्या कम होती जा रही है। वर्तमान में केवल 13 बच्चे ही यहां पढ़ रहे हैं। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुंदर सिंह ग्रामीण भजन सिंह, गंगा सिंह बसेड़ा, खड़क सिंह, प्रकाश सिंह, दुर्गा देवी, जसोद सिंह, नारायण सिंह, मदन सिंह, भूपाल सिंह, धरम सिंह, भीम सिंह आदि ने छात्र-छात्राओं के भविष्य को देखते हुए स्कूल में जल्द स्थायी शिक्षक तैनात करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें