फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग व्यापार संगठन के खेतवाल अध्यक्ष, कपूर बने महासचिव

विज्ञापन
बागेश्वर में उद्योग व्यापार संगठन के चयनित पदाधिकारी। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला उद्योग केंद्र के सभागार में उद्योग व्यापार संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में उद्योगपति नरेंद्र सिंह खेतवाल को अध्यक्ष और होटल कारोबारी थ्रीश कपूर को सचिव चुना गया। चयनित पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और उद्योगपतियों, कारोबारियों की समस्याओं के निदान के लिए प्राथमिकता से कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित बैठक में जिले के उद्यमियों और शिल्पियों ने भागीदारी करते हुए जिले में उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संगठन बनाने का प्रस्ताव रखा। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित होने के बाद संगठन की कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में विपिन चंद्र जोशी को उपाध्यक्ष, नरेंद्र कुमार आर्य को संयुक्त सचिव, मोइनुद्दीन अहमद तिवारी को कोषाध्यक्ष और दलीप सिंह खेतवाल को संरक्षक चुना गया। संगठन में आठ उद्यमियों को सदस्य चुना गया। पदाधिकारियों ने तय किया कि आगामी उद्योग मित्र की बैठक से पूर्व संगठन की आम बैठक की जाएगी। पदाधिकारियों ने संगठन का विस्तार करते हुए अन्य तहसीलों के शिल्पियों और उद्योगपतियों को शामिल करने की भी बात कही। वहां पर चंद्रशेखर पांडेय, प्रेम लाल टम्टा, बहादुर राम, विशन लाल, अक्षित जखवाल, आतिर अहमद तिवारी, शिव लाल, दुलम राम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें