फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: यूजर चार्ज और तहबाजारी के विरोध में व्यापारी

Mon, 27 Feb 2023 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर व्यापार मंडल ने यूजर चार्ज और तहबाजारी बढ़ाने के मुद्दे पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रविवार को नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष कवि जोशी की अध्यक्षता में हुई मासिक बैठक में कहा गया कि नगरपालिका यूजर चार्ज और तहबाजारी को लेकर व्यापारियों को नोटिस दे रही है। व्यापारियों ने कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस मुद्दे पर व्यापार मंडल एकजुट होकर आंदोलन करेगा। जल्द ही नगरपालिका कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि पांच मार्च को सुबह 11 बजे से बाबा बागनाथ मंदिर में होली महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में नगरपालिका के सभी वार्ड से होल्यारों की टीम को आमंत्रित किया गया है। महोत्सव का संचालक पूर्व सभासद नवीन साह को बनाया गया है। तय हुआ कि नगर क्षेत्र में बाहरी व्यापारियों को फेरी नहीं लगाने दी जाएगी। बैठक में व्यापार मंडल सचिव पुष्कर किरमोलिया, सह सचिव राहुल साह, कोषाध्यक्ष जगदीश कार्की, प्रदेश मंत्री मनीष जखवाल, राजेंद्र परिहार, नवीन साह, उमेश साह, विपिन लाल साह, मयंक साह, तिलक तिवारी आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें