फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कांडा सीएचसी को भी विशेषज्ञ चिकित्सकों की दरकार

Mon, 27 Feb 2023 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट विधानसभा क्षेत्र के कांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के कारण लोगों को स्वास्थ्य सेवा का उचित लाभ नहीं मिल पा रहा है।कांडा सीएचसी में पांच विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद सृजित हैं लेकिन एक की भी तैनाती नहीं है। विशेषज्ञ चिकित्सक न होने से करीब 40 हजार आबादी वाले कांडा-कमस्यार क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल के साथ अल्मोड़ा या हल्द्वानी पर निर्भर रहना पड़ता है।
कांडा तहसील मुख्यालय होने के साथ ही कांडा और कमस्यार घाटी का बड़ा व्यापारिक केंद्र है। वर्ष 2007 के परिसीमन से पहले कांडा पृथक विधानसभा क्षेत्र हुआ करता था। कांडा तहसील की सीमाएं गंगोलीहाट और बेड़ीनाग तहसील से लगी हुई हैं। इलाज के लिए कांडा के लोगों के साथ ही गंगोलीहाट और बेड़ीनाग के सीमावर्ती इलाके के लोगों का भी दबाव कांडा सीएचसी पर ही है।
विज्ञापन

कांडा सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि अस्पताल में सर्जन, महिला रोग विशेषज्ञ, निश्चेतक, बाल रोग विशेषज्ञ और नेत्र सर्जन का पद स्वीकृत है लेकिन वर्तमान में सभी पद खाली हैं। इधर लोगों ने सरकार से अस्पताल में डॉक्टर की तैनाती के लिए कई बार मांग की है लेकिन आज तक उनकी मांग पूरी नहीं हो सकी है। सवाल यही है कि सरकार, स्वास्थ्य विभाग और चुने हुए जनप्रतिनिधि कब अस्पताल की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराएंंगे?
अस्पताल में अल्ट्रासाउंड तक की सुविधा नहीं
बागेश्वर। करीब 40 हजार आबादी की स्वास्थ्य देखभाल के लिए खोले गए कांडा सीएचसी में अल्ट्रासाउंड तक की सुविधा नहीं है। कांडा क्षेत्र के लोगों को अल्ट्रासाउंड के लिए 25 से 50 किमी दूर जिला मुख्यालय आना पड़ता है।

सरकार ने कांडा क्षेत्र के लोगों की स्वास्थ्य देखभाल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोला है। विशेषज्ञ चिकित्सक तो तैनात होने ही चाहिए। - सुंदर सिंह माजिला, कांडा पड़ाव।

विशेषज्ञ चिकित्सकों के अभाव में कांडा क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय और अन्य अस्पतालों में जाना पड़ता है। सरकार को स्वास्थ्य सुविधा पर ध्यान देना चाहिए। - मनीष कांडपाल, कांने कन्याल।
महिला और बाल रोग विशेषज्ञ न होने से सीएचसी कांडा में इलाज की उचित सुविधा नहीं मिल पाती है। डॉक्टरों की पूरी व्यवस्था होनी चाहिए। - मुन्नी पांडेय, नारायणगूंठ।
विज्ञापन



किसकी बात सही?
बागेश्वर। स्वास्थ्य महकमा और कांडा सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. दीपक कुमार कांडा सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सक होने की पुष्टि कर रहे हैं लेकिन कपकोट के विधायक सुरेश गढि़या कांडा सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद सृजित न होने की बात कह रहे हैं। उनका कहना है कि कांडा सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद स्वीकृत कराए जा रहे हैं। विधायक का यह भी कहना है कि कपकोट सीएचसी में भी विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद सृजित नहीं हैं जबकि दोनों अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद सृजित हैं लेकिन एक भी पद पर तैनाती नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें