फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलईडी जागरुकता रथ देगा मतदाताओं को ॐलोकतंत्र कोथिगक न्यूतॐ

विज्ञापन
बागेश्वर में जागरूकता रथ को रवाना करते जिला निर्वाचन अधिकारी। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला कार्यालय से एलईडी जागरूकता रथ रवाना किया गया। लोकतंत्र कोथिंगक न्यूत, वोट दिण जरुर आया के स्लोगन लिखे रथ को जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार ने हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि रथ दोनों विधानसभाओं के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों तक जाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने मतदाताओं से वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने पर बीएलओ से संपर्क करने और अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर फोन करने को कहा। वहां पर स्वीप के नोडल अधिकारी डीडी पंत, सहायक नोडल अधिकारी कैलाश प्रकाश चंदोला, डॉ. हरीश दफौटी, किशन सिंह मलड़ा, सहायक निर्वाचन अधिकारी आरसी आर्या आदि थे। संवाद
सब करेंगे मतदान तभी बढ़ेगा लोकतंत्र का मान
बागेश्वर। गरुड़ ब्लॉक में स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी उमेश जोशी के नेतृत्व में टीम ने अणा, लोहारचौंरा और गैरलेख गांव का भ्रमण कर मतदाताओं को जागरूक किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने हस्ताक्षर अभियान में भी हिस्सा लिया। वहां पर नीरज पंत, शंकर टम्टा, सुरेेश खोलिया, अनिल पांडेय, हरीश फर्स्वाण, सुनील भट्ट, प्रमोद जोशी, बीएलओ प्रमोद कुमार, रेखा जोशी आदि थीं। वहीं, कपकोट के हरसीला, कफौली, चलकाना और पुड़कूनी में स्वीट की टीम ने जागरूकता अभियान चलाया। वहां पर दयाल चंद्र जोशी, राम चंद्र जोशी, दीवान सिंह ऐठानी, चंदन कपकोटी, हेम पाठक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें